Purnia : बस से टकरायी बाइक, युवक की हालत गंभीर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है जबकि उस हिसाब से सड़क की चौड़ाई कम है. ऐसे में वाहनों की अनियंत्रित गति अक्सर इस मार्ग पर हादसों का सबब बनती हैं.
विज्ञापन
पूर्णिया के श्रीनगर से मो.शाहजहां की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर खुट्टी धुनेली पंचायत स्थित गैस गोदाम श्रीनगर के निकट गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.पैर हाथ दोनों फ्रैक्चर हो गये.बाइक से श्रीनगर की ओर जा रहा था युवक
जगेली पंचायत के मनकोल तारानगर गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम उम्र लगभग 20 वर्ष अपनी बाइक से श्रीनगर की ओर जा रहा था. इसी बीच तेज रफ़्तार लककी बस ट्रेवल्स ने जोरदार ठोकर मार दी . इस घटना में घायल युवक का हाथ पैर दोनों टूट गए हैं.
घायल युवक पूर्णिया रेफर
इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है. तत्काल बस को छोड़ कर चालक फरार बताया जाता है .बस चालक भी इसी पंचायत के तारानगर का निवासी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










