रंगारंग कार्यक्रम के बीच आज होगा बिहार दिवस का आगाज

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 21 Mar 2026 6:57 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. रविवार को होनेवाले बिहार दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसकी शुरुआत मैराथन दौड़ से हो रही है जिसका आयोजन प्रातः 6.30 बजे स्थानीय खेल कार्यालय से लेकर कला भवन तक किया जाएगा. वहीं खेल भवन में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया है. बिहार दिवस पर स्थानीय रेडक्रॉस भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां रक्तदाता स्वेच्छा पूर्वक अपना रक्तदान करेंगे. इसके अलावा जिले के चिन्हित स्कूलों एवं किलकारी में बच्चे बच्चियों के बीच विद्यालय स्तर पर चित्रकला, क्विज, रंगोली, भाषण, सुगम संगीत आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. बिहार दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा किसान मेले का भी आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन मरंगा के निकट स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में निर्धारित है जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों के प्रगतिशील किसानों द्वारा उनके उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी से सम्बंधित स्टाल लगाये जायेंगे साथ ही उक्त स्थल पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे. आयोजन के लिए निर्धारित समय – मैराथन दौड़ – प्रातः 6.30 बजे – रक्तदान शिविर – 9 बजे पूर्वाह्न – खेल कार्यक्रम – 10 बजे से – विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता – 10.30 बजे से – किसान मेला – पूर्वाह्न11 बजे से – सांस्कृतिक कार्यक्रम – मध्याह्न 12.30 बजे से

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन