Bihar Crime: मधुबनी में दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या, आरोपित पति समेत चार को जेल

Updated at : 14 Jun 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
bihar

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: मधुबनी में दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी है. इस घटना के आरोपित पति समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के पूर्णिया जिला से दुखद खबर आ रही है. मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड एक में शनिवार को दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका मधुबनी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बाबू राम साह के बेटे मोहित कुमार की पत्नी सुमन कुमारी बताया गया है. मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया की परिजनों के आवेदन पर पति, सास-ससुर और दादी सास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पति समेत चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना में पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका के पिता मीरगंज के नंद किशोर साह ने बताया कि 7 माह पूर्व गत वर्ष 25 नवंबर को उन्होंने धूमधाम से अपनी बेटी सुमन की शादी मोहित कुमार से की थी. शादी के 2 महीनों तक सब कुछ ठीक रहा. इसके बाद बेटी के ससुराल वालों ने छोटी-बड़ी मांग शुरू कर दी. उन्होंने किसी तरह दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पूरी की. पिछले एक महीने से दामाद और ससुराल वाले 2 लाख रुपये और एक सिलाई मशीन की मांग कर रहे थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. फोन पर बेटी ने अपने साथ हो रहे ज्यादती की बात बताई थी. शनिवार को अचानक बेटी के ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गयी है. जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो सुमन कुमारी का शव कमरे के बेड पर पड़ा था. गले पर गहरे दाग और शरीर पर मारपीट के निशान थे. इसके बाद उन्होंने मधुबनी थाना की पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी. पुलिस के आने की बात सुनकर दामाद, सास-ससुर और ददिया सास भागने लगे, जिन्हें हम सभी मायके वालों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

Also Read: नालंदा में अपराधियों ने दो लोगों को गोलियों से भून डाला, हत्या के बाद इलाके में मचा हड़कंप

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन