श्रीनगर में लगा जागरूकता शिविर, 3 किलोवाट सोलर प्लांट पर मिलेगा ऋण और सब्सिडी का लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त योजना का दिया प्रशिक्षण | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस योजना के तहत ₹2 लाख तक का ऋण और ₹78 हजार तक की सरकारी सब्सिडी का लाभ मिलेगा.
PM Surya Ghar Yojana: श्रीनगर प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली बचत, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता विद्युत कनिय अभियंता रवि कुमार ने की. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गनौर पासवान सहित बिजली विभाग और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए किया गया जागरूक
शिविर में एनबीपीसीएल के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है. आवश्यकता से अधिक बिजली होने पर उसे ग्रिड में भेजकर बिजली का निर्यात भी किया जा सकता है तथा जरूरत पड़ने पर ग्रिड से बिजली प्राप्त की जा सकती है. अधिकारियों ने योजना की प्रक्रिया और लाभों की विस्तार से जानकारी दी.
बैंक देगा दो लाख रुपये तक का ऋण
एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर उज्जवल जैन और ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उत्तम चौधरी ने बताया कि योजना के तहत तीन किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को दो लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सरकारी सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा.
अब तक आठ लाभार्थियों को मिला लाभ
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक आठ लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है, जबकि 15 अन्य लोगों ने आवेदन किया है. इच्छुक उपभोक्ता विद्युत कार्यालय जगेली से संपर्क कर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कई अधिकारी रहे मौजूद
PM Surya Ghar Yojana: कार्यक्रम में एनबीपीसीएल के सुपरवाइजर निलेश कुमार, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक दिलीप कुमार, राजीव कुमार, बिजली डाटा ऑपरेटर रमन कुमार, कलानंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए