मक्का सुखाने को लेकर दो भाइयों में विवाद, मारपीट में दर्जनभर लोग घायल
अस्पताल में इलाजरत जख्मी
बीती रात दो भाइयों के बीच मक्का सुखाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद फिर तनाव बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी.
पूर्णिया के भवानीपुर से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट:
पूर्णिया: जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनचक्का गांव में मक्का सुखाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, बीती रात दो भाइयों के बीच मक्का सुखाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद फिर तनाव बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी.
बताया गया कि विवाद शांत कराने पहुंचे प्रवीण कुमार उर्फ क्रांति को भी मारपीट में घायल कर दिया गया. घटना में कई लोगों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.
सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निखिल आनंद और स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया.
घायलों में अजय कुमार, महेश्वरी मंडल, मुन्ना कुमार मंडल, चुना कुमार, लड्डू कुमार, मोहम्मद फखरुद्दीन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद अमजद और मोहम्मद अलाउद्दीन समेत अन्य लोग शामिल हैं.
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निखिल आनंद ने बताया कि कई घायलों के सिर में गंभीर चोट लगी है और सभी का इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










