विधायक निधि से होगा बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक का सौंदर्यीकरण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
पूर्णिया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरएन साह चौक के पास बाबू वीर कुंवर सिंह के स्मारक निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा नेत्री मीनाक्षी सिन्हा, अनुपमा झा, संघ के अध्यक्ष शिवराज बाबू तथा करणी सेना अध्यक्ष अमित सिंह ने किया. इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को काफी बल मिला है. आज देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर महिला आसीन हैं. विधायक ने कहा एनडीए सरकार में देश और बिहार में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में अधिकार दिया गया है तथा महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है. विधायक श्री खेमका ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के स्मारक का सौंदर्यीकरण कार्य विधायक निधि 15 लाख की राशि से होगा. बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत विधायक ने कहा महापुरुष हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं. अपने धरोहर एवं विरासत को संरक्षित करना हम सबों का भी कर्तव्य है. शिलान्यास कार्यक्रम में आशीष राजपूत, राजेश चौरसिया, भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह कुमार, आनंद दीपक सिंह, रंजन कुणाल, सोनू सिंह सहित करणी सेना के सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




