अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव पर किया जागरूक

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Mar 2026 6:44 PM

विज्ञापन

बायसी

विज्ञापन

बायसी. प्रखंड मुख्यालय के पूरब चौक दूर्गा मंदिर के पास अग्निशमन विभाग ने प्रोजेक्टर चलाकर लोगों को आग बुझाने के बारे में बताया . प्रोजेक्टर में दिखाया गया कि यदि रसोई का घर फूस का बना है तो उसमें मिट्टी का लेप अवश्य लगा देना चाहिए . पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी तथा रेत की व्यवस्था रखनी चहिए .अभी पछुआ हवा चलने का समय है, खाना सुबह ही बना लेना चाहिए और रात का खाना सूर्यास्त के बाद बनायें. खेतों मे कटनी के बाद डंठल में आग नहीं लगानी चाहिए. जलती हुई तीली या बीड़ी ,सीक्रेट आदि जहां तहां नहीं फेकनी चाहिए . सार्वजनिक स्थलों ट्रेन ,बसों आदि में ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलना चाहिए .यदि कपड़ों पर आग लग गई है तो जमीन पर लेटकर आग बुझाने की कोशिश करना चाहिए न कि दौड़ना चाहिए. इन सारी चीजों को प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को दिखाया गया . इस मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह, सब ऑफिसर तेजू पासवान, प्रधान अग्निक उपेंद्र कुमार, पन्नू कुमार , अंकित कमार विभीषण कुमार यादव एवं संजय कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन