घर में घुसकर आठ माह की मासूम बच्ची की चोरी की कोशिश, आरोपित धराया
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 May 2026 5:33 PM
आरोपित धराया
– केनगर थानाक्षेत्र के बनभाग चौक पर हुई वारदात – पुलिस कर रही आरोपित से पूछताछ केनगर. पूर्णिया जिले के केनगर थानाक्षेत्र के बनभाग चौक पर शनिवार की सुबह घर में घुसकर आठ महीने की बच्ची की चोरी करने की नाकाम कोशिश की गयी. बच्ची के माता-पिता ने ग्रामीणों की मदद से आरोपित को धर दबोचा . बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल, आरोपित की पहचान नहीं हो पायी है. इस संबंध में केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बच्ची के कमरे में घुस अंदर से लगायी छिटकनी जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे बनभाग चौक निवासी मोहम्मद नसीम की आठ महीने की पुत्री घर के कमरे में पलंग पर सो रही थी. इसी बीच घात लगाए बैठा एक शातिर चोर चुपके से घर के भीतर दाखिल हो गया. कमरे में घुसते ही उसने सबसे पहले अंदर से दरवाजा बंद कर छिटकनी चढ़ा दी, ताकि कोई अंदर न आ सके. माता-पिता को हुई अनहोनी की आशंका फिर पलंग पर सो रही 8 महीने की मासूम बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी बच्ची को एक काले रंग की प्लास्टिक की थैली में बंद कर भागने की फिराक में था. इसी दरम्यान बच्ची के माता-पिता को अनहोनी की आशंका हुई. जब उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई. बच्ची को लेकर पलंग के नीचे छिपने लगा खिड़की या झरोखे से जब माता-पिता ने अंदर का नजारा देखा, तो हक्के-बक्के रह गए. आरोपित मासूम बच्ची को लेकर पलंग के नीचे छिपने की कोशिश कर रहा था. माता-पिता ने बिना एक पल गंवाए शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गये. दरवाजा तोड़कर घुसे ग्रामीण, बच्ची को बचाया भारी मशक्कत के बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया गया. कमरे के भीतर दाखिल होकर परिजनों ने चोर के चंगुल से अपनी मासूम बच्ची को सकुशल छुड़ाया. ग्रामीणों ने आरोपी चोर को मौके पर ही दबोच लिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की उग्र भीड़ आरोपी की पिटाई करने पर आमादा हो गई. पुलिस ने सूझबूझ से भीड़ के चंगुल से आरोपित को निकाला इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बेहद उग्र हो चुकी भीड़ को शांत कराया और आरोपी चोर को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर कड़ी पूछताछ कर रही है. फोटो. 23 पूर्णिया 2- गिरफ्तार आरोपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










