हाउसिंग कॉलोनी में हुआ अष्टयाम का आयोजन

Published at :28 Feb 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
हाउसिंग कॉलोनी में हुआ अष्टयाम का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर

विज्ञापन

पूर्णिया. महाशिवरात्रि के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी स्थित सार्वजनिक नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम का आयोजन हुआ. जिसका समापन शुक्रवार की देर शाम में किया गया. इस दौरान हरे रामा, हरे कृष्णा के संकीर्तन से शहर गुंजयमान रहा. मंदिर में 24 घण्टे तक अष्टयाम में कीर्तन मंडली द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा की धुन की भव्य प्रस्तुति की गयी. इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटी रही. इससे पहले महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा पाठ की विशेष व्यवस्था की गयी थी. मंदिर से शिव बारात निकाली गयी. जिसमे मोहल्ले के सैकड़ों लोगों के अलावा महिलाएं भी शामिल रहीं. अष्टयाम की समाप्ति उपरांत शुक्रवार को मंदिर में हवन पूजन की गयी. इसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में डॉ. श्यामानंद यादव, सुधीर यादव, शशि कुमार मिठू, शिवनंदन यादव, निर्मल यादव, दिलीप यादव, अजय वर्मा, संगम यादव, गौतम कुमार, दीपक सिंह, पुष्पराज, मुनचुन सिंह आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन