कलाभवन में कलाकारों को मिला शुद्ध पेयजल वाटर कूलर मशीन

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :20 Apr 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
कलाभवन में कलाकारों को मिला शुद्ध पेयजल वाटर कूलर मशीन

बढ़ती गर्मी को देखते हुए कला भवन पूर्णिया के नाट्य विभाग, साहित्य विभाग, संगीत विभाग परिसर में सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सभी कलाकारों व अतिथियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल की मशीन वाटर कूलर की स्थापना की गयी.

विज्ञापन

पूर्णिया. बढ़ती गर्मी को देखते हुए कला भवन पूर्णिया के नाट्य विभाग, साहित्य विभाग, संगीत विभाग परिसर में सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सभी कलाकारों व अतिथियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल की मशीन वाटर कूलर की स्थापना की गयी. ट्रस्ट की ओर से प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डॉ डी राम, कला भवन के मंत्री रामनारायण सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जेजानी ने फीता काट कर वाटर कूलर पानी मशीन का उद्घाटन किया. वाटर कूलर पानी मशीन लगने से कलाकारों में काफी खुशी देखने को मिली. इस मौके पर डॉ देवी राम ने कहा कि कलाकारों और आम जनता को पीने के पानी की दिक्कत को देखते हुए यह वाटर कूलिंग मशीन लगाया गया है ताकि कलाकारों को प्रशिक्षण व कार्यक्रम प्रस्तुति के समय पेयजल की परेशानी न हो. कला भवन मंत्री रामनारायण सिंह, सदस्य संजय कुमार सिंह, श्रवण कुमार जेजानी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक बेहतरीन पहल बताया और डॉ डी राम के प्रति अपना आभार प्रकट किया. कलाभवन नाट्य विभाग के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए वाटर कूलर पानी मशीन लगाये जाने पर डॉ डी राम का धन्यवाद करते हुए कहा कि वाटर कूलर पानी मशीन लगने से पूर्व, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों, कलाकारों आदि को काफी असुविधा होती थी जो आज से दूर हो गयी है. मौके पर नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह, रेणु रंगमंच संस्थान के सचिव अजीत कुमार सिंह बप्पा, रंगकर्मी अंजनी श्रीवास्तव, राज रौशन, चंदन कुमार, बादल झा, अरूप आनंद संगीत विभाग के छोटू घोष, मुकेश कुमार आदि कलाकार उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन