बलिया घाट में डूबने से कांप गांव के वृद्ध मछुआरे की मौत

Updated at : 10 Mar 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया घाट में डूबने से कांप गांव के वृद्ध मछुआरे की मौत

मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया घाट के पास सोमवार को कांप गांव के एक मछुआरे की मौत मछली मारने के दौरान डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

रूपौली. मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया घाट के पास सोमवार को कांप गांव के एक मछुआरे की मौत मछली मारने के दौरान डूबने से हो गयी. इस संबंध में मुखिया पंकज यादव, पूर्व प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि गांव का जगदेव महलदार ( 70) मछली मारने के लिए प्रतिदिन की तरह सुबह बलिया घाट पर गये थे. करीब दस बजे वे खाना खाने नहीं लौटे. तब परिजन बलिया घाट पर गये . नदी में शव उपला रहा था. उनकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, वैसे ही पत्नी फुलिया देवी, पुत्र अर्जुन महलदार सहित सभी शव से लिपटकर चीत्कार कर उठे. इधर, जनप्रतिनिधियों ने सरकार से आपदा के तहत चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है . फोटो-10 पूर्णिया 36- रोते-बिलखते परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन