मांगों को लेकर अमीन संघ ने लगाया काला बिल्ला, 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Mar 2026 6:50 PM

विज्ञापन

23 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना

विज्ञापन

अमौर. बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर अमौर प्रखंड के अमीनो अपनी लंबित मांगों के समर्थन में हाथ में काला बिल्ला लगाकर काम पर पहुंचे.उन्होंने कहा कि विभाग की कथित उदासीनता के खिलाफ अमीन संवर्ग के कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज किया. कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन और उग्र होगा. वही अमीन रीना कुमारी, मानस कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि हमलोग लंबे समय से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत है. लेकिन विभाग उनकी तकनीकी योग्यता और कार्य की प्रकृति को नजरअंदाज कर रहा है. हमारी मांगे हैं कि अमीनों के लिए अमीन, राजस्व अधिकारी/कानूनगो,अंचल अधिकारी के पदसोपान की व्यवस्था हो,नई नियमावली 2025 के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कार्य को देखते हुए पे-लेवल 6 लागू करना,अमीनों को उनके गृह जिला या नजदीकी जिलों में नियुक्त करने की मांग,भूमि मापन कार्य को सुगम बनाने के लिए स्थायी जंजीर वाहकों की भर्ती.क्षेत्र भ्रमण के लिए वाहन भत्ता और डिजिटल कार्यों के लिए इंटरनेट भत्ते की सुविधा शामिल है. बताया कि जिला मुख्यालय पर 23 मार्च को एक दिवसीय विशाल धरना दिया जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन