पूर्णिया एयरपोर्ट पर यात्रियों का नया रिकॉर्ड, 10 दिनों में 7 दिन का आंकड़ा 1000 के पार, देखें फ्लाइट्स का नया टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट

Airport Passenger Footfall: सीमांचल के लोगों के लिए हवाई सफर की पहली पसंद बनता जा रहा पूर्णिया एयरपोर्ट हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले 10 दिनों के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे यह साबित करने के लिए काफी हैं कि यहां उड़ानों की मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है.

विज्ञापन

Airport Passenger Footfall: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट: पूर्णिया एयरपोर्ट से पिछले 10 दिनों में 7 दिन हवाई यात्रियों की दैनिक संख्या एक हजार से अधिक दर्ज की गई है. शनिवार (23 मई) को भी एयरपोर्ट पर कुल 1018 यात्रियों का आवागमन रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 589 यात्री पूर्णिया पहुंचे और 429 यात्रियों ने यहां से अन्य शहरों के लिए प्रस्थान किया.

हर दिन 10 उड़ानों का परिचालन, लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूर्णिया एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही लगातार बेहतर हो रही है. वर्तमान में प्रत्येक दिन 05 आगमन और 05 प्रस्थान विमानों समेत कुल 10 विमानों का सुचारू परिचालन किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 मई को 995, 16 मई को 968, 17 मई को 1137, 18 मई को 1118, 19 मई को 947, 20 मई को 1047, 21 मई को 1056 और 22 मई को 1017 यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से यात्रा की. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 15 सितंबर को इस एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया था, जिसके बाद से यात्रियों की मांग को देखते हुए लगातार उड़ानें बढ़ाई जा रही हैं.

स्टार एयर और इंडिगो की उड़ानों का नया टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हैं. वर्तमान समय सारणी के अनुसार विभिन्न विमानन कंपनियों की उड़ानों का समय इस प्रकार निर्धारित है.

स्टार एयर (Star Air)

  • फ्लाइट नंबर एस 5618/619: अहमदाबाद से पूर्णिया आगमन सुबह 08.45 बजे और अहमदाबाद के लिए वापसी प्रस्थान दोपहर 13.05 बजे.
  • फ्लाइट नंबर एस 5620/621: कोलकाता से पूर्णिया आगमन दोपहर 12.25 बजे और कोलकाता के लिए वापसी प्रस्थान सुबह 09.25 बजे.

इंडिगो (IndiGo)

  • फ्लाइट नंबर 6E-7924/7925: कोलकाता से पूर्णिया आगमन सुबह 11.20 बजे और कोलकाता के लिए वापसी प्रस्थान सुबह 11.55 बजे.
  • फ्लाइट नंबर 6E-6559/6560: दिल्ली से पूर्णिया आगमन दोपहर 13.00 बजे और दिल्ली के लिए वापसी प्रस्थान दोपहर 13.55 बजे.
  • फ्लाइट नंबर 6E-5935/5936: हैदराबाद से पूर्णिया आगमन दोपहर 15.00 बजे और हैदराबाद के लिए वापसी प्रस्थान दोपहर 15.55 बजे.

Also Read: स्वास्थ्य विभाग का एक्शन: कैमूर में 8 डॉक्टरों पर गिरी गाज, स्पष्टीकरण के साथ वेतन कटौती का निर्देश

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन