चोरी के टोटो व पांच बैट्री के साथ आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 5:26 PM
बेलघट्टी पनघट्टा आदिवासी टोला से चोरी हुई टोटो का खुलासा कर दिया है
केनगर. पुलिस टीम ने बीते सात जून को बेलघट्टी पनघट्टा आदिवासी टोला से चोरी हुई टोटो का खुलासा कर दिया है. इसमें एक आरोपित को टोटो वाहन तथा पांच बैट्री समेत गिरफ्तार कर लिया. केनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते सात जून को केहाट सहायक थाना अंतर्गत रजनी चौक गोकुल कृष्ण ठाकुर बाड़ी मोहल्ला निवासी गणेश दास के पुत्र अनिल कुमार का टोटो वाहन अज्ञात चोरों ने केनगर अंर्तगत बेलघट्टी पनघट्टा आदिवासी टोला से चोरी कर लिया गया था. बताया गया कि चालक अपने टोटो पर पूर्णिया से सवारी लेकर बेलघट्टी आदिवासी टोला पहुंचा था. उन्होंने बताया कि पीड़ित वाहन ओनर अनिल कुमार के आवेदन पर अज्ञात वाहन चोर के विरुद्ध आठ जून को केनगर थाना कांड संख्या- 185/2024 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये 9 जून को पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के मुर्गा फार्म लंका टोला निवासी सोने लाल सोरेन के पुत्र राकेश सोरेन को चोरी के टोटो वाहन एवं टोटो की पांच बैट्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार टोटो चोर को जेल भेज दिया गया है. गठित छापेमारी पुलिस टीम में पुलिस पदाधिकारी मो बाबूद्दीन, पुअनि सन्नी कुमार एवं रंजन कुमार, विपिन पासवान सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. फोटो — 9 पूर्णिया 13- पुलिस हिरासत में आरोपित टोटो चोर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










