जीएलएम कॉलेज को लेकर अभाविप ने कुलपति को दिया 16 सूत्री ज्ञापन

गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी को लेकर अभाविप शिष्टमंडल ने 16 सूत्री मांगपत्र कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को सौंपा.
पूर्णिया. गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी को लेकर अभाविप शिष्टमंडल ने 16 सूत्री मांगपत्र कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को सौंपा. इसमें मूलभूत सुविधाओं की ओर विशेष रूप से ध्यान दिलाया गया. अभाविप के विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने बताया कि जीएलएम कॉलेज बनमनखी में छात्राओं के लिए कॉमन रूम, छात्रावास की व्यवस्था व कॉलेज में पुस्तकालयों की सुदृढ़ व्यवस्था करने की जरूरत बतायी गयी. जिला संयोजक दीपक चौधरी ने जीएलएम कॉलेज प्रशासन पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने शिक्षा टूर में कुछ खास छात्र-छात्राओं को ही ले जाने पर आपत्ति जतायी. मौके पर नगर मंत्री प्रह्लाद कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष राजू कुमार, कॉलेज मंत्री कन्हैया कुमार, नितेश कुमार, छोटू कुमार, मंचन कुमार, अंकित कुमार, अजय कुमार, सन्नी कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




