ePaper

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीन हुआ फरार

Updated at : 08 Nov 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

मरंगा थाना क्षेत्र

विज्ञापन

पूर्णिया. एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर मरंगा थाना क्षेत्र के रामनगर में हुई. पीड़ित महिला विमला देवी के पति शिवलाल रजक ने घटना के संबंध में मरंगा थाना में आवेदन दिया है. महिला के पति ने बताया कि वह मूल रूप से अररिया जिले के महलगांव के रहने वाले हैं. छठ पर्व को लेकर अपने ससुराल मरंगा थाना के विकास नगर आये हुए हैं. उनकी पत्नी छठ पर्व का प्रसाद लेकर रामनगर अपने संबंधी के घर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से भाग गया.उन्होंने बताया कि छीना गया चेन करीब डेढ़ भरी का था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन