ऑटो पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत

Updated:
विज्ञापन

बीती शाम ऑटो के पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी .घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

धमदाहा. बीती शाम ऑटो के पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी .घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम मदन चौक से काझाकोठी मुख्य पथ पर धमदाहा थानाक्षेत्र के अमारी नहर के समीप भूसा लोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के कुकरोन पूर्व पंचायत के वार्ड 11 अमारी निवासी स्व. भूमि राम के 36 वर्षीय पुत्र बरुन कुमार राम के रूप में हुई. धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद धमदाहा पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को थाना लाया गया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज किया जायेगा. फोटो. 7 पूर्णिया 25- रोते-बिलखते परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन