हरदा पंचायत में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 26 Nov 2025 5:38 PM

विज्ञापन

हरदा

विज्ञापन

हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत हरदा पंचायत के वार्ड तीन हरदा कोलासी रोड में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों को क्षति हुई. अग्निपीड़ित दीप कुमार साह ने बताया कि बीती रात्रि बिजली की शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि दुकान में फ्रीज, गैस सिलेंडर, दुकान में रखे सामान, नकदी सहित लाखों रुपये की क्षति हो गई. स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन ने आग पर काबू पाया. समाजसेवी राजवीर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भारती आदि ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदार के लिए राहत की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन