बिहार में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रही थी करोड़ों की फर्जी फैक्ट्री, नकली मोबिल का धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्णिया में फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड़
Bihar News: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली मोबिल बनाने वाली एक फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. किराए के मकान से चल रही इस फैक्ट्री में एक ब्रांडेड कंपनी समेत कई नामी ब्रांड के नाम पर नकली मोबिल तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली मोबिल और सामान जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली मोबिल तैयार कर मार्केट में सप्लाई करने वाले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में तैयार मोबिल से भरा ड्रम, एक लीटर का खाली डब्बा, कैप, कंपनी का स्टीकर एवं उपकरण बरामद किया गया है. यह कार्रवाई कंपनी के अधिकारी की सूचना के बाद मधुबनी थाना की पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर मौलवी टोला स्थित एक घर में की गई.
पुलिस ने छापेमारी कर वाहनों में इस्तेमाल किये गये मोबिल एवं उसे रिफाइन करने का मशीन भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मो. बाबर एवं मो. अजहर के घर से मोबिल बरामद किया गया है. दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं. कंपनी के अधिकारी के आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रिफाइंड में कलर मिलाकर बनाया जाता था मोबिल
वहीं कोलकाता से पहुंचे कंपनी के रिजनल मैनेजर देवाशीष दत्त ने बताया कि पूर्णिया के मार्केट से लगातार सूचना मिल रही थी कि एक ब्रांडेड कंपनी के नाम से दुकानों में नकली मोबिल की सप्लाई एक व्यक्ति द्वारा की जा रही है. सूचना का सत्यापन किया गया, तो मामला सही पाया गया.
उन्होंने बताया कि वाहनों में इस्तेमाल किये गये मोबिल को स्टोर किया जाता था और उसे रिफाइंड कर उसमें कलर मिलाया जाता था. इसके बाद तैयार मोबिल कंपनी के डब्बे में भरकर उसमें लेवल लगाकर मार्केट में सप्लाई कर रहा था. उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मधुबनी थाना की पुलिस को की गई.
करीब दो साल से चल रहा था यह फर्जी धंधा
पुलिस की छापेमारी में आरोपी व्यक्ति के घर से सिर्फ एक ही ब्रांडेड कंपनी का नकली मोबिल ही नहीं कई कंपनियों के नाम से मोबिल से भरा डब्बा बरामद किया गया है. यह गोरख धंधा करीब दो साल से चल रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी व्यक्ति पहले बस स्टैंड के पास एक घर से मोबिल बनाने का धंधा कर रहा था. करीब 20 दिन पहले वह मौलवी टोला स्थित अपने घर से मोबिल बनाकर बाजार में बेचने का काम कर रहा था.
आरोपी व्यक्ति के घर वालों का कहना है कि तैयार किया गया मोबिल सिर्फ पंपिंग सेट मशीन में इस्तेमाल किया जाता है. अगर ऐसी बात है, तो बाइक में डालने वाले एक लीटर वाला सैकड़ों खाली डब्बा किस प्रकार बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










