बिहार : पूर्णिया में पेड़ से टकरायी बस, एक महिला की मौत, 15 घायल

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के कृप्यानंद नगर थाना अन्तर्गत वनभाग गांव के निकट आज सुबह एक बस के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से बस पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गये. पूर्णिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार साहू […]
पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के कृप्यानंद नगर थाना अन्तर्गत वनभाग गांव के निकट आज सुबह एक बस के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से बस पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गये.
पूर्णिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार साहू ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 पर हुए इस हादसे में मृतक महिला की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस हादसे में घायल हुए दस लोगों को, जिनमें बस चालक भी शामिल हैं, की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पांच अन्य घायलों का प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










