ePaper

शौच के लिए गयी किशोरी के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 06 Jul 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए गयी किशोरी के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के सदर थाना अंतर्गत गुलाबबाग मंडी इलाके में सोमवार सुबह शौच के लिए गयी एक किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के […]

विज्ञापन

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के सदर थाना अंतर्गत गुलाबबाग मंडी इलाके में सोमवार सुबह शौच के लिए गयी एक किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह शौच के लिये बधार गयी किशोरी (14) को घात लगाकर बैठे चार युवक ने पकड़ लिया और पास की झाड़ी में ले गए. जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी और लहुलुहान हालत में झाड़ी में पड़ी मिली किशोरी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मनोज ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जिनकी पहचान कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन