Purnia Weather: घर से निकलने से पहले जरूर लीजिए मौसम का अपडेट

अगर आप आज घर से निकलकर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं एक बार अपने शहर और जिले के मौसम का अपडेट जरूर जान लें. ऐसा नहीं करने पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है, क्योंकि पूर्णिया में मौसम का मिजाज आज फिर बिगड़ा हुआ है.
अगर आप आज घर से निकलकर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं एक बार अपने शहर और जिले के मौसम का अपडेट जरूर जान लें. ऐसा नहीं करने पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है क्योंकि पूर्णिया में मौसम का मिजाज आज फिर बिगड़ा हुआ है. जिले में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके भी चल सकते हैं. वैसे पूरी रात में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होती रही और सुबह भी यही हाल रहा. आज का दिन भी ऐसा ही रहने वाला है.
आसमान में उमड़ते घूमड़ते बादल और मेघ गर्जन आज के मौसम की बानगी बयां कर रहे हैं. आज के लिए आईएमडी ने आंधी और तेज बारिश को लेकर सतर्क रहने के लिए अगाह भी कर रखा है.
पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार आज धूल भरी आंधी के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










