युवा जागृति मंच की शिविर में 45 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Updated:
विज्ञापन
युवा जागृति मंच की शिविर में 45 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत युवा जागृति मंच द्वारा रजनी चौक स्थित त्रिदेव विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर मे 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत युवा जागृति मंच द्वारा रजनी चौक स्थित त्रिदेव विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर मे 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर मंच के संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है. शिविर में रक्तदान करने के लिए रक्तदाताओं में काफी उत्साह था. संस्थापक श्री चौधरी ने सभी रक्तदाताओं एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया. इस शिविर में अहम यह रहा कि श्री चौधरी ने अपने जीवन का 48वां रक्तदान किया. इससे पहले संस्थापक कार्तिक चौधरी , समाजसेवी दीपक अग्रवाल एवं प्रबुद्ध रक्तवीरों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर शिविर की शुरुआत की. कार्यक्रम को सफल बनाने मे सुमन सिंह , मुकेश कुमार , अभिषेक कुमार, पल्लव पियुष, ऋषिकेश चौधरी, अजीत झा, कृष्ण देव सिंह, मिथिलेश जायसवाल, अमृत ,पवन सहनी,केशव भगत , संतोष कुमार,सुमित सिंह, उमेश कुमार आदि का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन