यूजी नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट में 32374 छात्र-छात्रा शामिल

Updated:
विज्ञापन
यूजी नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट में 32374 छात्र-छात्रा शामिल

यूजी नामांकन

विज्ञापन

पूर्णिया. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए प्रथम मेधा सूची में कुल 32374 छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया है. इनमें कला संकाय में 25183 और साइंस-कॉमर्स में 7191 आवेदक शामिल हैं. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि की ओर से सीमांचल के 34 कॉलेजों में 52 हजार 200 सीटों के लिए यह नामांकन लिया जा रहा है. 59 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अप्लाइ किया है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ सुमन सागर सफलतापूर्वक नामांकन सुनिश्चित कराने में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन