25.500 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मरंगा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो व कारोबारी के घर से अलग-अलग ब्रांड के कुल 25.500 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. मरंगा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो व कारोबारी के घर से अलग-अलग ब्रांड के कुल 25.500 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के स्काॅर्पियो बीआर 11 ए जेड 02468 से मिल्की की मुन्नी देवी अपने पति संजय कुमार सिंह के साथ मिलकर अपने घर में शराब का खेप लाकर क्रय-विक्रय करती है. उस गाड़ी से अभी विदेशी शराब लेकर अपने घर से नेवालाल चौक की ओर जानेवाले है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार एनएच 38 सड़क पर पहुंचकर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में एक सफेद रंग का स्कार्पियो आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया. चालक गाड़ी को रोक दिया. जब स्काॅर्पियो की विधिवत तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में 03.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया व उनके घर की विधिवत तलाशी ली गयी तो घर से 21.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. अवैध शराब रखने के आरोप में वाहन चालक मधेपुरा जिले के उदाकिशनगंज निवासी मो जहुर, स्थानीय मिनिस्टीरियल क्वाटर के मोनू कुमार व मुन्नी देवी को विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन