पुराने दागी के बासा से 20 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 6:21 PM

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बडहरी पंचायत अंतर्गत कटैया गांव से 20 लीटर देसी शराब छापामारी कर बरामद की गयी.

विज्ञापन

भवानीपुर. थानाक्षेत्र के बडहरी पंचायत अंतर्गत कटैया गांव से 20 लीटर देसी शराब छापामारी कर बरामद की गयी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में छापामारी में पुअनि सन्नो प्रवीण , सहायक अवर निरीक्षक जनार्दन प्रसाद दलबल शामिल थे .थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व के मद्य निषेध कांड का आरोपी कटैया निवासी अरुण मेहता अपनी बांसबाड़ी के बासा पर चोरी छिपे शराब खरीदने और बेचने का काम कर रहा था. उसके बासा की तलाशी में एक 20 लीटर के गैलन में देसी चुलाई शराब मिली. हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. उन्होंने बताया इसके पूर्व शराब के कारोबार में जेल जा चुका है. नशे में हंगामा करते युवक धराया भवानीपुर. भवानीपुर बाजार में शराब के नशे में एक युवक आने जाने वाले राहगीरों को गाली गलौज कर रहा था. घटना की सूचना पर भवानीपुर थाना की पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई . कांड अंकित कर उसे न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक छोटू आलम नगर पंचायत भवानीपुर के लहेरीपट्टी का निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन