वार्ड तीन के तीन पंचों की हो चुकी है असमय मौत
Updated at : 06 Mar 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

टेटियाबंबर : ड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में एक ऐसा वार्ड है जहां का पंच चुनाव जीत कर अपने पद पर काबिज तो होते हैं लेकिन वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते. अब तक इस वार्ड से तीन पंच दुर्घटना का शिकार होकर असमय काल के गाल में समा गये हैं. हम बात कर रहे हैं […]
विज्ञापन
टेटियाबंबर : ड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में एक ऐसा वार्ड है जहां का पंच चुनाव जीत कर अपने पद पर काबिज तो होते हैं लेकिन वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते. अब तक इस वार्ड से तीन पंच दुर्घटना का शिकार होकर असमय काल के गाल में समा गये हैं.
हम बात कर रहे हैं दरियापुर वन पंचायत के वार्ड संख्या तीन का. जिसका पंच शांति देवी मंगलवार को गंगटा-संग्रामपुर मुख्य पथ में देवघरा के समीप पूजा अर्चना कर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
2001 में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस वार्ड से पंच के लिए किसी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया. जिस वजह से यह पद रिक्त रह गया था. इसके बाद 2006 के चुनाव में इस वार्ड से नरेश यादव पंच चुने गये. अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही उनकी गंभीर बीमारी से मौत हो गयी.
वर्ष 2011 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच के पद पर काबिज हुए श्रीधर यादव भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाये. क्योंकि उनका भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गया था. लगातार इस वार्ड के पंच कार्यकाल पूरा करने से पहले ही मौत की शिकार हो रही है. जिसके कारण यह वार्ड चर्चा में है. लोग अब दहशत में हैं और वार्ड के पंच पद पर खड़ा नहीं होने का मन बना चुके हैं.
साइकिल व बाइक में टक्कर, दो घायल
तारापुर. तारापुर-रणगांव के बीच गोरस दुकान के समीप मंगलवार को मोटर साइकिल व साइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये.
जबकि साइकिल सवार को कुछ नहीं हुआ. बताया जाता है कि मोटर साइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिर गया और एक साइकिल सवार से जा टकराया. मोटर साइकिल पर सवार तारापुर निवासी चंदन कुमार एवं बिहारी कुमार नामक युवक घायल हो गया. जिसका इलाज तारापुर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




