करोड़ों की राशि लेकर गिरोह फरार

Published at :30 May 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की राशि लेकर गिरोह फरार

पूर्णियाः पूर्णिया व भागलपुर जिले के विभिन्न इलाकों से एक माह में रुपये दोगुना करने वाला गिरोह करोड़ों की राशि लेकर फरार हो गया. इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपाहा गांव से पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम के जनता दरबार में पहुंच कर राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी. डीएम को […]

विज्ञापन

पूर्णियाः पूर्णिया व भागलपुर जिले के विभिन्न इलाकों से एक माह में रुपये दोगुना करने वाला गिरोह करोड़ों की राशि लेकर फरार हो गया. इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपाहा गांव से पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम के जनता दरबार में पहुंच कर राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी. डीएम को लिखे पत्र में सपाहा गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि धमदाहा, नवगछिया, टीकापट्टी, मोहनपुर व रुपौली आदि थाना क्षेत्र के कुछ लोग गिरोह बना कर लोगों को एक माह में रुपया दोगुना करने का प्रलोभन देकर राशि उगाही की.

ग्रामीणों ने लिखा है कि एक माह बाद जब सभी ग्रामीण रुपया वापस लेने पहुंचे, तो उन्हें आज कल आने का बहाना बना कर टाल दिया जाता था. ग्रामीणों ने डीएम को लिखा है कि उगाही के रुपयों में से 89 करोड़ रुपये आठ बोरा व तीन थैला में भर कर एक दबंग के यहां पहुंचाया गया था. साथ ही गिरोह के लोगों ने कुछ रुपयों से गैर कानूनी हथियार भी खरीदा है. रुपये मांगने गये लोगों को हथियार का भय दिखा कर जान से मारने की धमकी के साथ-साथ धक्का-मुक्की करके भगा दिया जाता है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि धमदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव की महिला खुद को महादेव की अवतार बता कर लोगों के बीच अंध विश्वास फैला कर डरा भी रही है. ग्रामीणों ने डीएम को लिखा है कि ग्रामीण जब आक्रोशित हुए तो तथाकथित महादेव एवं इस धंधे में लिप्त उसके भाई गांव छोड़ कर फरार हो चुके हैं. ग्रामीणों ने डीएम से गरीबों की राशि लौटाने व तथाकथित गिरोह के सदस्यों को सजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन