भूसे से 117 लीटर शराब जब्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Mar 2026 6:46 PM

विज्ञापन

चार धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

धमदाहा. पुलिस ने सौरकाही गांव से 117.25 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. धमदाहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सौरकाही गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब लाकर बेचने का कार्य किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान एक घर में भूसे के अंदर छिपाकर रखे गए 5 बोरे में पैक इम्पीरियल ब्लू एवं रॉयल स्टेज कंपनी की मेड इन झारखंड शराब की बोतलें बरामद की गईं. इस कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद कुमार भवानीपुर वार्ड 11, आशीष कुमार मुखिया सौरकाही वार्ड 12, सूरज कुमार ,सौरकाही एवं प्रणव कुमार सौरकाही, शामिल हैं.फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध शराब कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन