जर्जर हो गयीं प्रखंड परिसर में बनी 10 दुकान

Updated:
विज्ञापन
जर्जर हो गयीं प्रखंड  परिसर में बनी 10 दुकान

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित 10 दुकानें बिना उपयोग किए ही जर्जर स्थिति में पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार ये दुकानें बीआरजीएफ योजना से करीब 12 वर्ष पूर्व बनी हैं.लेकिन इसे अभी तक प्रहैंड ओवर नहीं किया गया है.बताया गया कि प्रखंड कार्यालय के तत्कालीन हेडक्लर्क रामेश्वर चौधरी दुकान के संवेदक थे.संवेदक रामेश्वर चौधरी के सेवानिवृत्त हुए भी करीब कई वर्ष हो गया है. वर्तमान में सभी दुकानें जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं.दुकान के शटर को जंग खा रहा है. दुकान के आगे जंगल उग गया है. आसपास के लोग वहां कचरा फेंक रहे हैं.जबकि उक्त मामले को बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने वर्ष 2023 में बिहार विधानसभा में उठाया था. 10 दुकान आवंटित नहीं होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है. अब जब बनमनखी में नये बीडीओ अशोक कुमार का योगदान हुआ है तो एक बार फिर वर्षों से बंद पड़ी दुकान खुलने की उम्मीद जग गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन