Bihar PHOTOS: डॉक्टर बनने वाला था राजमिस्त्री का बेटा, MBBS छात्र की खुदकुशी पर दोस्त भी फूट-फूटकर रोए..

Updated at : 04 Dec 2023 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar PHOTOS: डॉक्टर बनने वाला था राजमिस्त्री का बेटा, MBBS छात्र की खुदकुशी पर दोस्त भी फूट-फूटकर रोए..

पटना में राजमिस्त्री का काम करने वाले शत्रुघ्न पासवान का बेटा राजीव रंजन भागलपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था. अचानक पूरे परिवार का सपना चकनाचूर हो गया जब खबर आयी कि राजीव ने हॉस्टल में ही आत्महत्या कर ली है. देखिए परिजन से लेकर दोस्त तक कैसे मातम में घिरे..

विज्ञापन
undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: यह तस्वीर है भागलपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र राजीव रंजन की. जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. पटना के निवासी राजीव ने शनिवार की शाम को JLNMCH के हॉस्टल में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: पटना स्थित रामकृष्णनगर निवासी शत्रुघ्न पासवान राजमिस्त्री का काम करते हैं. उन्हें इंतजार था कि उनका बेटा जल्द ही डॉक्टर बन जाएगा. उसके बाद पूरे परिवार का वह मजबूत सहारा बनेगा. राजीव की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं. पूरे परिवार में अभी मातम पसरा है.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: राजीव रंजन के परिजनों ने शायद ही यह सोचा होगा कि जिस बेटे को डॉक्टर बनता देखने का सपना सबने देखा है वो अचानक ऐसा खौफनाक कदम उठाएगा और एकदिन उसकी लाश लेकर जाने की सूचना फोन पर दी जाएगी.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: भागलपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र राजीव रंजन के परिजनों और दोस्तों के बीच मातम पसरा है. उन्हें अबतक यकीन नहीं हो रहा कि राजीव इस दुनिया में अब नहीं है. पोस्टमॉर्टम के बाद उसके शव को लेकर परिजन पटना स्थित अपने घर चले गए.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: अपने बेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर राजीव के पिता और भाई अन्य परिजनों के साथ भागलपुर पहुंचे. पिता को यकीन नहीं हो रहा था कि उनका बेटा अब इस दुनिया से जा चुका है. एक राजमिस्त्री पिता ने जो सपना देखा था कि उसका बेटा डॉक्टर बनेगा. वो सपना टूटकर बिखर चुका है. बेटे ने अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: भागलपुर मेडिकल कॉलेज में राजीव रंजन के दोस्त भी गम में डूबे हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि राजीव अब उनके बीच नहीं है. हॉस्टल के स्टूडेंट्स ने बताया कि कमरा काफी देर से अंदर से बंद था. काफी खटखटाने पर भी जब राजीव ने दरवाजा नहीं खोला, तब स्टूडेंट्स दरवाजा तोड़ा. अंदर राजीव का शव फंदा से लटका हुआ था.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: मेडिकल स्टूडेंट्स खास तौर से राजीव के हॉस्टल के स्टूडेंट्स का कहना था कि दो पेपर की परीक्षा खराब चले जाने, सेंटअप में रोके जाने व मुख्य परीक्षा की तैयारी नहीं होने के कारण राजीव काफी प्रेशर में था. आशंका है कि प्रेशर की स्थिति में ही राजीव ने आत्मघाती कदम उठाया है. 10 दिन पहले कॉलेज प्रशासन ने राजीव रंजन सहित आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों को सेंटअप किया था. परीक्षा की तैयारी के लिए एक सप्ताह का समय मिल पाया था. ऐसे में 29 नवंबर को हुई पहले पेपर की परीक्षा अच्छी नहीं गयी थी. दूसरे पेपर की परीक्षा एक दिसंबर को हुई थी. वह भी ठीक नहीं गयी थी. तीसरे पेपर की तैयारी नहीं हो सकी थी. परीक्षा के बीच एक से दो दिन का ही गैप दिया गया है.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: राजीव के साथ पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्राओं के चेहरे बयां कर रहे थे कि उन्हें किस कदर इस खुदकुशी से झटका लगा है.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: हॉस्टल के कमरा संख्या दस के रूम पार्टनर दरंभगा के छात्र ईश्वर कुमार का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल था. आंसू आंख से थम नहीं रहे थे. ईश्वर कुमार ने कहा कि राजीव रंजन रूम पार्टनर नहीं था. भाई से बढ़कर था. अंतिम बार दिन के एक बजे उसे बात हुई है. लेकिन राजीव रंजन बार-बार उसे लाइब्रेरी जाने के लिए कहा रहा था. इससे पहले ऐसा उसने कभी नहीं कहा. जब वह पढ़ाई करने लाइब्रेरी गया, तो अंतिम बार राजीव ने फोन कर पूछा कि लाइब्रेरी में हैं. बताया कि लाइब्रेरी में पहुंच गये है. उसके बाद से बात नहीं हो पायी. राजीव पढ़ाई को लेकर काफी परेशान चल रहा था. एक-दो दिन से ठीक से बात भी नहीं कर रहा था. जबकि वह हंसाने के लिए बहुत सारी बातें करता था. पूछने पर बताता था कि परीक्षा में पेपर अच्छा नहीं जा रहा है.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: भागलपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को हुई इस घटना के बाद से ही काफी आक्रोशित हैं. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आंदोलन किया गया.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: मेडिकल छात्र राजीव रंजन ने आत्महत्या करने से चार घंटे पहले अपने पिता और भाई से फोन पर बात की थी. सोमवार से शुरू होनेवाली परीक्षा को लेकर उसने कुछ किताब खरीदने की बात कही थी. किताब के लिए 1500 रुपये भी मांगे थे. पिता ने पैसों का बंदोबस्त कर जल्द भेजने का आश्वासन दिया था. इसके बाद परिजनों को देर शाम राजीव की मौत की जानकारी मिली. इस बात की जानकारी भागलपुर पहुंचे उसके बड़े भाई ने दी.

undefined

Bhagalpur Mbbs Student Suicide: भागलपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र अपने साथी राजीव रंजन की खुदकुशी को लेकर आक्रोशित हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. राजीव के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. उन्होंने इमरजेंसी और ओपीडी भी ठप करवा दिया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन