राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पिंडदान के लिए पहुंचीं गयाजी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी साथ

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Sep 2025 10:32 AM

विज्ञापन

द्रौपदी मुर्मू पहुंची गया

Draupadi Murmu Gaya Visit: पितृपक्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया में विष्णुपद मंदिर पहुंचीं. अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने पिंडदान किया, साथ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Draupadi Murmu Gaya Visit: पितृपक्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आज धर्मनगरी गयाजी पहुंची. उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे. गया एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, इसके बाद वे सीधे विष्णुपद मंदिर के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया.

जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति का दिल्ली वापसी कार्यक्रम तय है. इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी भी गया में पिंडदान करने पहुंचे थे.

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए विष्णुपद मंदिर तक के मार्ग पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा घेरों की मजबूती की तैयारी की.

संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर

राष्ट्रपति का काफिला गया एयरपोर्ट से 5 नंबर गेट, घुघड़ीटॉड़ बाईपास और बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर तक पहुंचा. वापसी भी इसी मार्ग से होगी. संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. हर मूवमेंट पॉइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं.

इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत और मंदिर तक के सफर में किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी. भीड़ को व्यवस्थित रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं.

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति के लिए जो मार्ग निर्धारित किया गया है. उस पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रखा गया है. दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक 5 नंबर गेट से सिटी पब्लिक स्कूल तक तथा चांद चौरा से बंगाली आश्रम-घूघड़ी टांड़ तक सभी वाहनों पर रोक लगा दी गई है.

Also Read: Bihar Election 2025: दलित बस्तियों में लालू यादव भी उतार देते थे हेलीकॉप्टर, तेजस्वी ने दोहराया वही अंदाज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन