Bihar Politics: उमेश कुशवाहा फिर से बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, दूसरी बार चुने गये निर्विरोध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2022 4:35 PM

विज्ञापन

Bihar Politics: उमेश कुशवाहा को एक बार फिर एक बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. हालांकि, इसकी विधिवत घोषणा रविवार को राज्य परिषद की बैठक में हुई.

विज्ञापन

Bihar Politics: उमेश कुशवाहा ही जेडीयू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. जदयू के संगठनात्मक चुनाव के दौरान शनिवार को दूसरी बार उन्हें निर्विरोध चुना गया. उमेश कुशवाहा ने शनिवार की सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. उमेश कुशवाहा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. उमेश कुशवाहा को एक बार फिर एक बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. हालांकि, इसकी विधिवत घोषणा रविवार को राज्य परिषद की बैठक में हुई.

उमेश कुशवाहा फिर बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहें. इससे पहले शनिवार को उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के समक्ष दाखिल किये गये नामांकन पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह प्रस्तावक हैं. नामांकन के समय विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद अफाक अहमद, विधान पार्षद खालिद अनवर, विधायक निरंजन मेहता सहित अन्य लोग साथ रहे.

दूसरी बार चुने गये निर्विरोध

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय में सिर्फ एक उमेश सिंह कुशवाहा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा 27 नवंबर को राज्य परिषद की बैठक में संपुष्टि के बाद की गयी. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुनः भरोसा एवं विश्वास करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार व्यक्त करता हूं. पार्टी सबका साथ और सबका विकास चाहती है. पार्टी लगातार प्रदेश के समावेशी विकास एवं सभी लोगों की खुशहाली में लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन