बूढ़ी गंडक किनारे तीन घाटों के निर्माण का 15 को पीएम करेंगे शिलान्यास, जानें कहां कहां बन रहे घाट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 7:58 AM
मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक के किनारे तीन घाटों के जीर्णोद्धार सह निर्माण कार्य का शिलान्यास 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. ये घाट हैं सिकंदरपुर का सीढ़ी घाट, अखाड़ाघाट व चंदवारा घाट. इन पर 9.57 करोड़ खर्च होंगे.
मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक के किनारे तीन घाटों के जीर्णोद्धार सह निर्माण कार्य का शिलान्यास 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. ये घाट हैं सिकंदरपुर का सीढ़ी घाट, अखाड़ाघाट व चंदवारा घाट. इन पर 9.57 करोड़ खर्च होंगे.
इस काम के लिए नमामी गंगे योजना के तहत राशि का आवंटित किया गया है. मुजफ्फरपुर में घाट के शिलान्यास के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा मौजूद रहेंगे. वार्ड नंबर 15 के सूर्य मंदिर के समीप शिलान्यास स्थल का चयन किया गया है.
बुडको के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों घाटों के निर्माण के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है. पीएमओ से शिलान्यास की तिथि के तय होने का इंतजार किया जा रहा था.
इन तीनों घाटों को पटना के गंगा घाट की तर्ज पर निर्माण कराये जायेंगे, जिससे छठ के अवसर पर व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो. शौचालय, कपड़ा चेंजिंग रूम के अलावा घाट पर पर्याप्त रौशनी सहित हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










