ePaper

Gaya: सुषमा स्वराज का गया में किया गया पिंडदान, तर्पण के वक्त भावुक हुई बेटी बांसुरी

Updated at : 12 Sep 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
former foreign minister and BJP leader Sushma Swaraj

former foreign minister and BJP leader Sushma Swaraj

Gaya: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रही और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रवार में पिंडदान किया गया. उनकी बेटी और बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज ने अपनी मां के निमित्त विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया. करीब डेढ़ घंटे तक चली वैदिक क्रिया में वे कई बार भावुक भी दिखीं.

विज्ञापन

Gaya, संजीव कुमार सिन्हा: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में धीरे-धीरे मजबूती से सक्रिय हो रहीं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज शुक्रवार को गया पहुंचीं. उन्होंने मां और भाजपा की कद्दावर नेता रही सुषमा स्वराज के निमित्त विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया. करीब डेढ़ घंटे तक चली वैदिक क्रिया में वे पूरे मनोयोग से जुड़ी रहीं. इस दौरान उन्होंने विष्णुपद, फल्गु और अक्षयवट पिंड वेदी पर पिंड अर्पण किया.

बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज

भावुक दिखीं बांसुरी 

पिंडदान के वक्त बांसुरी भावुक दिखीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से साफ कहा कि वह आज धार्मिक कार्य से यहां आई हैं इसलिए यहां राजनीति की कोई बात नहीं होगी. अभी पूरा ध्यान पूजन पर है, बाकी बातें कल होंगी.  कल आपको डबल बाइट दूंगी. उनके साथ परिवार की सदस्य ऋतु और कुछ करीबी लोग मौजूद रहे. 

13 सितंबर को बोधगया में है BJP का बड़ा कार्यक्रम 

गया की पितृभूमि में जब बांसुरी स्वराज अपनी मां के लिए पिंडदान कर रही थीं, उसी वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह था कि आने वाले दिनों में वे बिहार की राजनीति में क्या भूमिका निभाएंगी. सुषमा स्वराज का बिहार से गहरा नाता रहा है. अब उनकी बेटी उन्हीं कदमों पर चल रही हैं. इसी क्रम में 13 सितंबर को बोधगया में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. युवा शंखनाद नाम से होने वाले इस आयोजन में बांसुरी स्वराज मुख्य वक्ता होंगी. उनके साथ जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी मंच पर रहेंगी. भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे और पार्टी की अगली राजनीतिक रणनीति को दिशा देंगे.   

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, ‘नॉन वेजिटेरियन हैं गिरिराज सिंह”, जमकर खाते हैं मीट-मुर्गा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन