पटना में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज की देखिए PHOTOS, पुलिस ने खदेड़कर बरसाई लाठियां

Updated at : 23 Jan 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज की देखिए PHOTOS, पुलिस ने खदेड़कर बरसाई लाठियां

पटना में मंगलवार को 30 जिलों के सैकड़ों ग्रामीण डॉक्टर बोतल में पेट्रोल लेकर सीएम हाउस पहुंचे और जमकर हंगामा किया. डॉक्टर सीएम आवास के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की धमकी दे रहे थे. पुलिस-प्रशासन ने जमकर लाठीचार्ज किया.

विज्ञापन
undefined

पटना में राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को आत्मदाह करने सीएम आवास की ओर जा रहे सैकड़ों ग्रामीण डॉक्टरों को पुलिस ने आईपीएस मेस के पास रोक दिया. लेकिन ग्रामीण डॉक्टर पुलिस से भिड़ गये और आगे बढ़ने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें ललित भवन मोड़ तक खदेड़ा.

undefined

इसके बाद ग्रामीण डॉक्टर बेली रोड पर ललित भवन मोड़ के पास हंगामा करने लगे और सड़क जाम करने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस पहुंची और मौके से 20 ग्रामीण डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया. पुलिस लाठीचार्ज में कई ग्रामीण डॉक्टर घायल हो गये हैं. एक डॉक्टर को भी सिर में चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती हैं.

undefined

इस घटना के बाद सचिवालय थाने में 20 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन लोगों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन और हंगामा करने तथा सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. सचिवालय थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और 20 को हिरासत में लिया गया है.

undefined

ग्रामीण डॉक्टरों ने बताया कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग में सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग करने के लिए हम लोगों को प्रशिक्षण दिया गया था. राजधानी के बापू सभागार में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों व मंत्रियों ने आश्वासन दिया था कि हम लोगों का समायोजन स्वास्थ्य विभाग में कर दिया जायेगा.

undefined

ग्रामीण चिकित्सकों ने यह बात भी बताया कि कोरोना काल में हम सभी चिकित्सकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर अस्पतालों में लोगों की जान बचायी थी. लेकिन आज तक समायोजन नहीं किया गया. जबकि हम लोगों के जगह पर बिना प्रशिक्षण और सीसीएस पास किये लोगों को भर्ती किया जा रहा है. लेकिन प्रशिक्षण देने के बावजूद भी हमारा समायोजन नहीं किया जा रहा है.

undefined

ग्रामीण चिकित्सकों ने यह भी बताया कि कई बार हमने गर्दनीबाग में शांतिपूर्वक धरना प्रर्दशन किया. लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई बात करने नहीं आया. उसके बाद हमने राजद- जदयू कार्यालय का घेराव भी किया. फिर भी हमारी मांग को किसी ने स्वीकार नहीं किया.

undefined

इन सब से तंग आकर हम सभी ग्रामीण चिकित्सकों ने मंगलवार को सीएम आवास के समक्ष पेट्रोल से आत्मदाह करने का निर्णय लिया है. जिसमें पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज कर दिया और खदेड़ कर पीटा गया. उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण चिकित्सकों के साथ पुलिस ने बदसलूकी भी की.

Also Read: असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोके जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन Also Read: पटना के कारगिल चौक पर छात्रों का उपद्रव, लाठी-डंडे व हॉकी स्टीक भांजे, गाड़ियों को भी किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन