ePaper

पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल की देखिए PHOTOS, नवनियुक्त आईपीएस ने किया नेतृत्व

Updated at : 24 Jan 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल की देखिए PHOTOS, नवनियुक्त आईपीएस ने किया नेतृत्व

कुहासे व कड़ाके की ठंड में बुधवार को पटना के गांधी मैदान में जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया. इस दौरान जवानों का जोश व जुनून अद्भुत दिखा. इस परेड का नेतृत्व नवनियुक्त आईपीएस दीक्षा भावरे ने किया. इसका निरीक्षण पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि ने किया.

विज्ञापन
undefined

पटना के गांधी मैदान में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. जिसका निरीक्षण पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि ने किया. परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास में 21 टुकड़ियां शामिल हुई. इससे पहले आयुक्त ने शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर माल्यार्पण किया.

undefined

कुहासे व कड़ाके की ठंड में भी गणतंत्र दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल में जवानों के जोश व जुनून अद्भुत दिखा. जवानों के कदम से कदम ताल मिला कर चलने का नजारा खूबसूरत रहा. इस परेड का नेतृत्व नवनियुक्त आईपीएस दीक्षा भावरे ने किया.

undefined

परेड के अंतिम रहर्सल का निरीक्षण के बाद आयुक्त ने कहा कि पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर व आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है. सेक्टर में एडीएम व पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखकर सभी प्रबंध किए जा रहे है. सौ से अधिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

undefined

आयुक्त ने पदाधिकारियों से समारोह के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा प्रबंधन व वीआइपी प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

undefined

आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी दर्शकों के चले जाने तक मुस्तैद रहेंगे. दर्शकों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाए.

undefined

आयुक्त ने कहा कि गांधी मैदान में समारोह में हर गतिविधि पर 91 सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी. इसमें गांधी मैदान के चारों तरफ 23 कैमरा तथा मैदान के अंदर एवं गेट पर 68 कैमरा क्रियाशील है.

undefined

आयुक्त ने कहा कि इंटिग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर (आइसीसीसी) बिल्डिंग से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

undefined

आयुक्त कुमार रवि व पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक ने कहा कि समारोह में विधि-व्यवस्था मॉनिटरिंग व सुरक्षा के लिए अचूक व्यवस्था रहेगी. गांधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

undefined

कार्यक्रम स्थल व आसपास आकस्मिक स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की व्यवस्था रहेगी. एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस, गार्डिनर रोड अस्पताल व अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी.

undefined

समारोह के अवसर पर ट्रैफिक एसपी के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों में प्रकाशित होगी.

undefined

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय प्रक्षेत्र पटना गरिमा मलिक, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा,डीडीसी तनय सुल्तानिया,सिटी एसपी (मध्य) वैभव शर्मा, पटना सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

undefined
Also Read: गणतंत्र दिवस पर पहनें ये ट्राई कलर ऑउटफिट और एसेसरीज, ट्रेडिशनल और फैशनेबल लुक का मिलेगा कॉम्बो
undefined
Also Read: Republic Day Speech: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर गणतंत्र दिवस के लिए तैयार करें दमदार भाषण, लोग करेंगे तारीफ
undefined
Also Read: गणतंत्र दिवस पर पहनें ये ट्राई कलर ऑउटफिट और एसेसरीज, ट्रेडिशनल और फैशनेबल लुक का मिलेगा कॉम्बो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन