ePaper

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंग्लैंड दौरे की तस्वीर आई सामने, जानें लंदन में क्या देखा?

Updated at : 08 Mar 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंग्लैंड दौरे की तस्वीर आई सामने, जानें लंदन में क्या देखा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंदन प्रवास के दौरान शुक्रवार को वहां साइंस म्यूजियम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लंदन के साइंस म्यूजियम की विशिष्टताओं को जाना.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ब्रिटेन के दौरे पर हैं. जहां अपने लंदन प्रवास के दौरान सीएम शुक्रवार को साइंस म्यूजियम का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लंदन के साइंस म्यूजियम की खासियतों के बारे में जाना. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जायेगा.

पटना में बन रहे साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी. साथ ही विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी. इसके लिए लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों को उपयोग किया जायेगा.

नीतीश कुमार ने देखा लंदन का साइंस म्यूजियम

राजेंद्र नगर में बन रहा पटना साइंस सिटी

बता दें कि पटना के राजेंद्र नगर में मोइनुल हक स्टेडियम के निकट पटना साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर 21 एकड़ में बन रहा यह शानदार साइंस सिटी जल्द ही बिहार एवं देशवासियों को विज्ञान की अलग दुनिया से रू-ब-रू करवाएगा. साइंस सिटी में बीए साइंटिस्ट गैलरी, स्पेस एस्ट्रोनोमी गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, बॉडी एंड माइंड गैलरी व बेसिक साइंस गैलरी में प्रदर्श लगाये जाने हैं. नीतीश कुमार इस साइंस सिटी को वर्ल्ड क्लास बनाना चाहते हैं. इसी कारण वो लंदन के साइंस म्यूजियम का परिभ्रमण करने गए.

नीतीश कुमार ने पूरी टीम के साथ देखा लंदन साइंस म्यूजियम

लंदन साइंस म्यूजियम के परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री और सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक सुश्री हेलेन जोनस, इंटरनेशनल साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, सांइस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल और डा एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कंसलटेंट सुजीत उपस्थित थे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इन दिनों लंदन प्रवास पर हैं.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन