पटना में मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक को पुलिस ने दबोचा

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी है. इसके बाद पूरी सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी है. इसके बाद पूरी सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि पटना के नौबतपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार मुरारी प्रसाद गौतम की गाड़ी सासाराम से पटना लौट रही थी. इसी दौरान पटना से विक्रम की ओर जा रही एक पिकअप ने मंत्री की गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी. इससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, मंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही, टक्कर मारने वाले गाड़ी को जब्त कर लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. भीड़ बढ़ने के कारण नौबतपुर थाने को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. हालांकि, थोड़ी ही देर में पुलिस ड्राइवर और जब्त गाड़ी को लेकर थाने आ गयी. घटना के बारे में जानकारी देते हुए नौबतपुर एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने बताया कि गाड़ी में मंत्री खुद सवार थे. टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पिकअप पर आलू-प्याज लदा था. घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल मंत्री की गाड़ी को मरम्मत के लिए शोरुम भेज दिया गया है.
खबर अपडेट होगी….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




