Petrol Diesel Price: पटना- बक्सर में पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर, भागलपुर सहित इन शहरों में आई कमी, जानें

Published at :13 Oct 2022 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: पटना- बक्सर में पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर, भागलपुर सहित इन शहरों में  आई कमी, जानें

Petrol Diesel Price - मुजफ्फरपुर और गया में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. वहीं, पटना, आरा, बक्सर, जहानाबाद, जमुई, भभुआ, लखीसराय, मधुबनी, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में कमी आई है. इसमें भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, नवादा, हाजीपुर और बेतिया समेत अन्य शहर भी शामिल है. वहीं, राजधानी पटना समेत कुछ जगहों पर तेल के दाम स्थिर हैं.

इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में आई कमी

तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. इससे त्योहार के इस महीने में आपका बजट बिगड़ सकता है. मुजफ्फरपुर और गया में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. वहीं, अररिया, अरवल, बांका, मोतिहारी, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, छपरा, हाजीपुर और बेतिया में तेल सस्ता हो गया.

पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम जानें

बता दें कि पटना, आरा, बक्सर, जहानाबाद, जमुई, भभुआ, लखीसराय, मधुबनी, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 6 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया. राजधानी पटना में गुरुवार को पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये में बिक रहा है. हालांकि, भागलपुर में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे और डीजल में 19 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई.

सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की कीमत जारी होती है

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.

बिहार के प्रमुख शहरों में जानें- Petrol Diesel Price

शहर- पेट्रोल – डीजल

पटना- 107.59 प्रति रुपये- 94.36 प्रति रुपये

गया – 108.26 रुपये प्रति लीटर – 94.98 रुपये प्रति लीटर

भागलपुर – 107.82 रुपये प्रति लीटर – 94.56 रुपये प्रति लीटर

मुजफ्फरपुर -108.02 रुपये प्रति लीटर – 94.74 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन