ePaper

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट, राजस्थान से बिहार तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated at : 16 Nov 2023 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट, राजस्थान से बिहार तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

आज सुबह 6 बजे के करीब WTI Crude Oil की कीमत 76.39 डॉलर प्रति के आसपास थी. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा था. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक का माहौल जारी है. इजरायल-हमास युद्ध के कारण अचानक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था. जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. मगर, अब कीमत काबू में आती दिख रही है. आज सुबह 6 बजे के करीब WTI Crude Oil की कीमत 76.39 डॉलर प्रति के आसपास थी. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा था. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया है. कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है. इसके अलावा कई शहरों में वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में बदलाव आया है.

अन्य शहरों में भी बदले दाम

बिहार की राजधानी पटना में लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हल्की राहत मिली है. यहां पेट्रोल की कीमत में 36 पैसे की कटौती की गयी है. इसके बाद ये 107.24 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमत 33 पैसे कम होने के बाद 94.04 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है. वहीं, राजस्थान के लोगों को आज पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. यहां पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है. इसके अलावे, गुजरात में पेट्रोल 63 और डीजल 64 पैसे और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 43 पैसे महंगा हे गया है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे और डीजल की कीमत में 31 पैसे की राहत मिली है. साथ ही, उत्तर प्रदेश में भी ईंधन की कीमतों में कटौती हुई है. इसके बाद, नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 89.96 रुपये और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.34 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है.

Also Read: EPFO चलायेगा बड़ा स्पेशल ड्राइव, इन लोगों से की जाएगी रुपये की वसूली, जानें डिटेल

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 6,508 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 6,508 रुपये प्रति बैरल पर अपरिवर्तित बना रहा. इसमें 5.087 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.23 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 82.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार द्वारा तय होते हैं और यह एक डायनामिक प्रक्रिया है जो विभिन्न कारगर कारकों पर निर्भर करती है. यहां कुछ मुख्य कारक हैं जो इस प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं:

  • आंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य (International Market Prices): भारत उपयोगकर्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के विश्वासपूर्वक संग्रहित वितरण नेटवर्क नहीं है. इसलिए, विश्व बाजार में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में उत्तराधिकार खत्म होने के बावजूद, भारत अंत में मात्रा और वितरण में परिभाषित है.

  • कर और शुल्क (Taxes and Duties): पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को निर्धारित करने में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए जाने वाले कर और शुल्क शामिल होते हैं. यह आमतौर पर विभिन्न अद्यावधिक निर्णयों के आधार पर बदल सकते हैं.

  • राज्य सरकारों का योगदान (State Government Contribution): राज्य सरकारें भी पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित करने के लिए अपने योगदान को शामिल कर सकती हैं. वे अपने राज्य में विभिन्न शुल्क और करों को लागू कर सकते हैं.

  • मुद्रा की मांग और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति (Demand for Currency and Supply of Petroleum Products): पेट्रोलियम उत्पादों की मांग और उनकी आपूर्ति के बीच संतुलन भी मूल्यों को प्रभावित कर सकते हैं. यदि उत्पादों की मांग अधिक है और आपूर्ति कम है, तो मूल्यों में वृद्धि हो सकती है. उत्पादों की मांग कम है और आपूर्ति अधिक है, तो मूल्यों में कमी हो सकती है.

  • निर्यात और आयात की घटनाएं (Export and Import Events): विभिन्न निर्यात और आयात की घटनाएं भी पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन