ePaper

गया के विभिन्न वेदी स्थलों पर हजारों लोगों ने पूर्वजों के लिए किया तर्पण व पिंडदान, देखें तस्वीरें

Updated at : 06 Oct 2023 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
गया के विभिन्न वेदी स्थलों पर हजारों लोगों ने पूर्वजों के लिए किया तर्पण व पिंडदान, देखें तस्वीरें

पितृपक्ष श्राद्ध के नौवें दिन शुक्रवार को पितरों को रूद्र व विष्णु लोक की प्राप्ति की कामना को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्यपद, चंद्रपद, गणेशपद, संध्याग्निपद, आवसंध्याग्निपद व दधीची पद पर पिंडदान व श्राद्धकर्म किया.

विज्ञापन
undefined

गयाजी तीर्थ में 28 सितंबर से शुरू 17 दिवसीय पितृपक्ष श्राद्ध के नौवें दिन शुक्रवार को पितरों को रूद्र व विष्णु लोक की प्राप्ति की कामना को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्यपद, चंद्रपद, गणेशपद, संध्याग्निपद, आवसंध्याग्निपद व दधीची पद पर पिंडदान व श्राद्धकर्म किया.

undefined

त्रिपाक्षिक श्राद्ध विधान के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आये श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को विष्णुपद मंदिर प्रांगण के 16 वेदी मंडप स्थित सूर्यपद, चंद्रपद, गणेशपद, संध्याग्निपद, आवसंध्याग्निपद व दधीची पद वेदी स्थलों पर पिंडदान व श्राद्धकर्म का कर्मकांड अपने कुल पंडा के निर्देशन में पूरा किया. भीड़ अधिक रहने से काफी श्रद्धालुओं ने देवघाट व अन्य जगहों पर भी बैठकर अपना कर्मकांड पूरा किया.

undefined

पंडाजी मणिलाल बारिक ने बताया कि आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि को 16 वेदी के सूर्यपद, चंद्रपद, गणेशपद, संध्याग्निपद, आवसंध्याग्निपद व दधीची पद वेदी स्थलों पर श्राद्ध विधान है. ये वेदियां 16 वेदी मंडप में स्तंभ के रूप में स्थित है. सबसे पहले गणेश पद वेदी पर पिंडदान का विधान है. यहां पिंडदान करने से पितरों को रूद्र लोक की प्राप्ति होती है.

undefined

आवसंध्याग्नि पद वेदी पर श्राद्ध से पितर ब्रह्म लोक को प्राप्त करते हैं. संध्याग्नि व दधीची पद पर श्राद्ध से श्राद्धकर्ता को यज्ञ का फल प्राप्त होता है. चंद्र पद पर श्राद्ध से पितरों को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है.

undefined

गयाजी में पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है. इस दौरान गया रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. भीड़ को नियंत्रण करने और बाहर से आये पिंडदानियों के साथ-साथ रेलयात्रियों को सहयोग करने के लिए रेलवे ने शुक्रवार को एक नियंत्रण कक्ष खोला है. इस कक्ष में रेलयात्रियों के साथ-साथ पिंडदानियों को हर प्रकार की सुविधा के साथ समस्याएं भी दूर किया जायेगा. रेलवे ने गया रेलवे स्टेशन पर एक कंट्रोल नंबर सार्वजनिक कर दिया है.

undefined

कोई भी यात्री इस 9771427494 नंबर पर फोन कर ट्रेनों के जानकारियों के साथ-साथ अन्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि जब तक पितृपक्ष मेला रहेगा.तब तक स्टेशन पर कंट्रोल रूम से तीर्थयात्रियों को सहयोग के लिए खुला रहेगा. यहीं नहीं, दो नंबर सार्वजनिक किये गये हैं, ताकि बाहर से आनेवाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन