28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हर्ष फायरिंग में खुद की गोली से घायल हुआ युवक

patna news: फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात जन्म दिन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान स्वयं की गोली से युवक घायल हो गया. जिसे एम्स में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है.

फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात जन्म दिन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान स्वयं की गोली से युवक घायल हो गया. जिसे एम्स में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है. वहीं इस मामले में घायल ने अज्ञात पर गाेली मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने जांच शुरू किया तो पता लगा कि मामला स्वयं की गोली से घायल हो हो गया. पुलिस ने कई लोगों का बयान भी लिया है. घायल युवक मनीष कुमार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजद ध्रुव यादव का इकलौता बेटा है. बेटे को गोली लगने की जानकारी मिलते ही ध्रुव यादव की तबीयत भी खराब हो गयी. मालूम हो कि परसा बाजार थाना के कुरथौल के ज्ञायत्री नगर में शुक्रवार को विक्की के यहां बेटी के जन्म दिन की पार्टी थी. पार्टी में मनोरंजन के लिए डांसर को भी बुलाया गया था. देर रात डांसर के ठुमके पर लोग नाच रहे थे. इसी बीच विक्की का मित्र मनीष भी स्टेज पर डांस कर रहा था. डांस के क्रम में उसने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चलाना चाहा मगर गोली नहीं चली तो वह नीचे उतर कर पिस्तौल की नोक नीचे कर गोली क्यों नहीं चली देख रहा था तभी अचानक से गोली चल गयी. गोली मनीष के जांध में लग गयी. गोली लगने के साथ ही वहं भगदड़ मच गयी और लोग घायल मनीष को लेकर एम्स भागे. घटना की जानकारी परसा बाजार थाना पुलिस को लगी और वह मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की तब वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गोली किसी ने नहीं मारी बल्कि वह स्वयं गोली चलाने का प्रयास कर रहा था इसी क्रम में गोली उसे लगी. हालांकि घायल द्वारा खाना खाने के क्रम में अज्ञात द्वारा गोली मारे जाने की बात लिखित रूप से पुलिस को दिया है. थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गाेली किसी ने नहीं मारी. मामले की छानबीन की जा रही है जिसमें पता चला है की गोली मनीष अपने हथियार से खुद से ही चली गोली से घायल हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें