नशे में स्कूल में घुसा युवक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2024 12:25 AM
श्रीमती गिरिजा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाई -4 में गुरुवार की शाम उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब नशे में धुत 35 वर्षीय एक युवक विद्यालय में घुस आया
प्रतिनिधि, मसौढ़ी
स्थानीय श्रीमती गिरिजा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाई -4 में गुरुवार की शाम उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब नशे में धुत 35 वर्षीय एक युवक विद्यालय में घुस आया और छात्राओं व शिक्षिकाओं से बदसलूकी करने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने एक शिक्षिका को पकड़ने की कोशिश की जिससे विद्यालय की बच्चियां चीखने लगी. हालांकि बाद में उनकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे रात्रि प्रहरी राजेश चौधरी व शिक्षक कपिल कुमार ने बच्चियों के साथ मिलकर उसे पकड़ रस्सी से उसका हाथ-पैर बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया. विद्यालय की वार्डेन पम्मी कुमारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम विद्यालय में एक पिकअप वैन से बच्चियों के लिए कुछ सामग्री आयी थी. इस वजह से विद्यालय का गेट खुला था. आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक वहां घुस आया और वहां मौजूद विद्यालय की एक शिक्षिका के साथ बदसलूकी करने लगा. गौरतलब है कि हाल में श्रीमती गिरिजा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पांच युवक पिस्तौल लेकर सिगरेट पीते हुए घुस आये थे और विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे थे. हालांकि उनमें से एक आरोपित को शिक्षकों द्वारा पकड़ा गया था और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










