पटना जंक्शन पर क्यूआर कोड से ले सकते हैं टिकट, सुविधा शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 12:05 AM

विज्ञापन

Patna News : पटना जंक्शन स्टेशन के जनरल टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से पेमेंट शुरू हो गया है. जंक्शन के आठ टिकट काउंटरों पर सुविधा शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

पटना. पटना जंक्शन स्टेशन के जनरल टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से पेमेंट शुरू हो गया है. जंक्शन के आठ टिकट काउंटरों पर सुविधा शुरू हो गयी है. पहले चरण में अभी जनरल टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हुई है. जल्द ही आरक्षण काउंटरों पर भी यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू होने जा रही है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब इस सुविधा से यात्रियों को अब नकद रुपये रखने की झंझट नहीं रहेगी. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस नयी सुविधा के तहत यात्री अब कैशलेस लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, फुटकर रुपयों की समस्या भी नहीं रहेगी. जल्द ही दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल और पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी यह सुविधा शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन