लेखिका ममता कालिया ‘उदयराज सिंह स्मृति सम्मान’ से हुईं सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 12:43 AM
बिहार संग्रहालय में रविवार को आयोजित उदयोत्सव में साहित्य की विविध विधाओं के प्रतिष्ठित कलाकारों और लेखकों को सम्मानित किया गया.
शहर के बिहार संग्रहालय में रविवार को आयोजित उदयोत्सव में साहित्य की विविध विधाओं के प्रतिष्ठित कलाकारों और लेखकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नई धारा पत्रिका के 75वें अमृतकाल वर्ष में हुआ, जिसमें प्रसिद्ध कथा लेखिका ममता कालिया ने ‘समकालीन चुनौतियां और साहित्य’ विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने अपने व्याख्यान में समाज में हो रही तेजी और चुनौतियों के बीच साहित्य की भूमिका पर प्रकाश डाला. कहा कि साहित्य समाज के उन दबे-कुचले मुद्दों को सामने लाने का कार्य करता है, जो जीवन से चले जाते हैं, लेकिन साहित्य के पन्नों पर हमेशा जीवित रहते हैं. इस समारोह की अध्यक्षता संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ शिवनारायण ने किया. इस उत्सव में उदयराज सिंह स्मृति सम्मान और नई धारा रचना सम्मान से साहित्य से जुड़े चार दिग्गजों को सम्मानित किया गया. लेखिका ममता कालिया को ‘उदयराज सिंह स्मृति सम्मान’, जबकि अशोक कुमार सिन्हा, रामकिशोर उपाध्याय और अलका सिन्हा को ‘नई धारा रचना सम्मान’ से सम्मानित किया गया. समारोह में बिहार की पहली और देश की पांचवी महिला आइपीएस मंजरी जारुहार से डॉ ध्रुव कुमार का संवाद हुआ. आइपीएस ने अपने सफल जीवन के कुछ यादगार लम्हों को उपस्थित लोगों के बीच साझा किया. वहीं, अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि लेखन में उनकी रुचि स्कूली दिनों से थी, लेकिन वह कॉलेज जाने के बाद परवान चढ़ी. वह अनेक कद्दावर लेखकों के संपर्क में रहे, जिसके कारण उन्होंने साहित्य की सभी विधाओं में लेखन किया. उनके अंदर एक अन्वेषी प्रवृत्ति है, जिसने उन्हें जीवनीकार बना दिया. समारोह में सभी सम्मानित व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










