गंगा देवी महिला कॉलेज में 10 दिवसीय नृत्य कार्यशाला की हुई शुरुआत

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
गंगा देवी महिला कॉलेज में 10 दिवसीय नृत्य कार्यशाला की हुई शुरुआत

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान सम्मान से सम्मानित कोरियोग्राफर जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उदय शंकर नृत्य कार्यशाला हो रही है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में नृत्य कार्यशाला की शुरुआत की गयी. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान सम्मान से सम्मानित कोरियोग्राफर जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उदय शंकर नृत्य कार्यशाला हो रही है. यह कार्यशाला 10 दिनों की है जिसमें 25 से ज्यादा छात्राओं को नृत्य प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस कार्यशाला के अंत में एक मंचीय प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही भाग लेने वाली छात्राओं को मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर से प्रमाणित सर्टिफिकेट दिया जायेगा. इस कार्यशाला की समन्यवक डॉ उर्वशी गौतम हैं. कॉलेज की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से छात्राएं नृत्य की बारीकियों को सीखेंगी. वहीं आने वाले समय में इस तरह के आयोजन होते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन