‘मिशन 225’ की कामयाबी में महिला शक्ति की होगी अहम भूमिका : उमेश

Updated:
विज्ञापन
‘मिशन 225’ की कामयाबी में महिला शक्ति की होगी अहम भूमिका : उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि‘मिशन 225’ की कामयाबी में महिला शक्ति की अहम भूमिका होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि‘मिशन 225’ की कामयाबी में महिला शक्ति की अहम भूमिका होगी. आधी आबादी संकल्प ले ले, तो 2025 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर एक बार फिर से आसीन होने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में कहीं. वे जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और संगठन प्रभारी शामिल हुईं. बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ भारती मेहता और मंच का संचालन प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष पूजा एन शर्मा ने की. मौके पर मंत्री लेशी सिंह, ललन सर्राफ,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजू गीता, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, कहकशां परवीन, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन