ePaper

शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का सहकर्मी ने किया यौनशोषण

Updated at : 25 Apr 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का सहकर्मी ने किया यौनशोषण

पटना जिला बल में कार्यरत एक महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने का मामला सामने आया है. आरोपित भी पटना जिला पुलिस बल का जवान सुजीत कुमार है.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला बल में कार्यरत सुपौल की एक महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने का मामला सामने आया है. आरोपित भी पटना जिला पुलिस बल का जवान सुजीत कुमार है. सुजीत गया जिले के कोंच थाने के डबूर गांव का रहने वाला है. महिला सिपाही के बयान पर सुजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

दूसरी लड़की से शादी कर रहा है सिपाही : महिला सिपाही ने पुलिस को बताया है कि सुजीत ने दो साल से शादी का झांसा दिया और यौनशोषण किया. इतने दिनों तक दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे. वह हमेशा शादी की बात को लेकर टालमटोल करता रहा. इसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया. अब वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है. उसका तिलक 18 अप्रैल को था. इसके बाद जब उसके परिजन उसके घर गये, तो वह छिप गया और उसके परिजनों ने बात करने से इन्कार कर दिया. उसकी शादी 26 अप्रैल को है. इधर, पुलिस ने सिपाही सुजीत कुमार की खोजबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन