क्या राजद शर्मनाक टिप्पणी करने वाले विधायक पर कार्रवाई करेगा : तेज प्रताप यादव
Updated at : 29 Jul 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

विधायक तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपनी पुरानी पार्टी पर हमला बोला है.
विज्ञापन
संवाददाता,पटना विधायक तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपनी पुरानी पार्टी पर हमला बोला है. सीधे तौर पर पार्टी के सिद्धांतों को चुनौती दी है. एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि क्या राजद अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगा, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उलट एससी-एसटी समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की.
बिना नाम लिये तेजस्वी पर बोला हमला :
मुजफ्फरपुर की एक जनसभा में तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. दरअसल मंगलवार को इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कि राजद नेताओं ने अपने पार्टी के सर्वे सर्वा के फोटो को पोस्टर से हटा दिया था. बिना नाम लिये उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाया कि वह केवल अपना चेहरा चमका रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




